निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘पतंग’ कविता में कवि ने बच्चों के कोमल और उल्लसित मन को किस प्रकार रेखांकित किया है ?
‘पतंग’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि कवि ने प्रकृति में हो रहे परिवर्तनों का बाल-सुलभ चेष्टाओं से किस प्रकार सामंजस्य स्थापित किया है ?
‘पतंग’ कविता में कवि ने शरद ऋतु के आगमन की कल्पना अनूठे अंदाज में की है। स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘पतंग’ कविता के माध्यम से कवि ने किसकी ओर संकेत किया है और क्यों ?
पतंग के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग कवि ने किया है, उन्हें लिखते हुए उसके पीछे के उद्देश्य को भी कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
‘पतंग’ कविता में कवि ने बाल-मनोविज्ञान को किस प्रकार चित्रित किया है ?
‘पतंग’ कविता के संदर्भ में बच्चों और कपास के बीच का संबंध स्पष्ट कीजिए।
‘पतंग’ कविता में ‘बाल सुलभ क्रिया-कलापों व बाल-इच्छाओं का सुंदर चित्रण किया गया है।’ – पुष्टि कीजिए।
रोमांचित शरीर का संगीत बच्चों को किस प्रकार जीवन तरंग से जोड़ता है ? ‘पतंग’ कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
‘पतंग’ कविता में कवि ने भादो के समाप्त होने के बाद प्रकृति में आए परिवर्तनों को कैसे अभिव्यक्त किया है ? स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :
‘पतंग’ कविता से उद्धृत पंक्ति - ‘डाल की तरह लचीले वेग से’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :
‘पतंग’ कविता के आधार पर लिखिए कि ‘बच्चों का सूरज के सामने आने’ से क्या अभिप्राय है ?
‘पतंग’ कविता में ‘डाल की तरह लचीले वेग’ – से कवि का क्या आशय है ?
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास’ – पतंग कविता से उद्धृत इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि कपास से बच्चों का क्या संबंध बनता है ?
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
भादों के बीत जाने पर प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने ‘पतंग’ कविता में दिखाया है उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।