Translate the following passage into English:
हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था। अतीत के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर है। प्राचीनकाल में हम सम्पन्न थे। देश में धनधान्य की कमी नहीं थी और लोग सुखी थे। आज सुख सुविधायें अनेक हैं, फिर भी देश में अन्धकार ही अन्धकार छाया हुआ है। हमारी बढ़ती जनसंख्या और साम्प्रदायिक दंगे ये दो प्रमुख समस्यायें हैं जिन्हें हमें सुलझाना है।