निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
दृश्य साधनों की बहुतायत उपलब्धता से पूर्व समाज में रेडियो का क्या स्थान था ?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य विशेष के उद्देश्य और उसकी संरचना पर विचार करना क्यों आवश्यक है ?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय संवादों को किस प्रकार प्रभावशाली बनाया जा सकता है ?
रेडियो नाटक में संवादों और ध्वनि संकेतों के महत्त्व को समझाकर लिखिए।
रेडियो नाटक को सिनेमा और रंगमंच से अलग करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कारोबार और अर्थजगत से जुड़ी खबरों को विशेष स्थान क्यों दिया जाता है ?
समाचार पत्र-पत्रिकाओं में पाठकों का अपना स्तंभ किसे और क्यों माना जाता है ?
‘कहानी के नाट्य रूपांतरण में संवादों का विशेष महत्त्व रहता है।’ संवाद लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ?
रेडियो और टेलीविज़न के समाचारों में भाषा-शैली के स्तर पर काफी सावधानियाँ बरतनी पड़ती हैं, क्यों ? स्पष्ट कीजिए।
टी.वी. पर खबरों के प्रसारण के दौरान प्रयुक्त चरण ‘लाइव’ से आप क्या समझते हैं ?
समाचार लेखन की सबसे लोकप्रिय और बुनियादी शैली कौन-सी है ? इसके उपयोग पर प्रकाश डालिए।
विशेष लेखन की भाषा शैली कैसी होती है ? स्पष्ट कीजिए।
एक सफल साक्षात्कारकर्ता में साक्षात्कार हेतु कौन-सी विशेषताएँ होना आवश्यक है ?
विशेष लेखन के अंतर्गत कौन-सी सामग्री आती है ? उल्लेख कीजिए। समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए विशेष लेखन का कार्य कौन करता है ?
फ़ीचर की लेखन शैली समाचार की लेखन शैली से किस प्रकार भिन्न है ? किन्हीं दो भिन्नताओं का उल्लेख कीजिए।
‘नेट साउंड’ किसे कहते हैं ? दूरदर्शन के संदर्भ में समझाइए।
समाचार लेखन की मानक शैली कौन-सी है ? इसकी विशेषताएँ बताइए।
समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन के लिए अलग डेस्क क्यों होती है ? कारण सहित बताइए।
नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन का अभिप्राय स्पष्ट करते हुए उल्लेख कीजिए कि अभिव्यक्ति के अधिकार में लेखन किस प्रकार सहायक है ?
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
रेडियो नाटकों में संवादों पर विशेष ध्यान देना क्यों आवश्यक है ? तर्क सहित लिखिए।
‘रेडियो ध्वनि, स्वर व शब्दों का खेल है’ – कैसे ? स्पष्ट कीजिए।
‘एंकर विज़ुअल’ का क्या अभिप्राय है ?
समाचार पत्र का ही अंश होते हुए भी फ़ीचर समाचार से भिन्न कैसे है ? स्पष्ट कीजिए।
संवाद नाटक के प्राण हैं। कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय संवाद लिखते समय बरती जाने वाली सावधानियों का उल्लेख कीजिए।