Question:medium

गद्यांश: पृथ्वी और आकाश के अंतराल में जो कुछ सामग्री भरी है, पृथ्वी के चारों ओर फैले हुए गंभीर सागर में जो जलचर एवं रत्नों की राशियाँ हैं, उन सबके प्रति चेतना और स्वागत के नये भाव राष्ट्र में फैलने चाहिए। राष्ट्र के नवयुवकों के हृदय में उन सबके प्रति जिज्ञासा की नयी किरणें जब तक नहीं फूटतीं तब तक हम सोये हुए के समान हैं।
विज्ञान और उद्यम दोनों को मिलाकर राष्ट्र के भौतिक स्वरूप का ठाट खड़ा करना है। यह कार्य प्रसन्नता, उत्साह, और अथक परिश्रम द्वारा नित्य आगे बढ़ाना चाहिए। हमारा यह ध्येय हो कि राष्ट्र में जितने हाथ हैं, उनमें से कोई भी इस कार्य में भाग लिये बिना रीता न रहे।
(v) विज्ञान और श्रम के संयोग से राष्ट्र प्रगति के पथ पर कैसे अग्रसर हो सकता है?

Updated On: Nov 17, 2026
Show Solution

Solution and Explanation

चरण 1: प्रश्न की दिशा:
प्रश्न यह है कि ज्ञान-विज्ञान और परिश्रम के मेल से राष्ट्र कैसे आगे बढ़ेगा। उत्तर गद्यांश के अन्तिम भाग में मिलता है।

चरण 2: उत्तर:
पहले नवयुवकों में प्रकृति की सम्पदा को जानने की जिज्ञासा जगे। फिर विज्ञान की सहायता से उस सम्पदा का उपयोग हो और उद्यम से साधन तैयार हों। लेखक की इच्छा है कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति इस काम में भाग ले और कोई भी हाथ खाली न रहे। इस प्रकार सबका सम्मिलित प्रयास राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाएगा।

निष्कर्ष:
विज्ञान, उद्यम और सबकी भागीदारी से राष्ट्र का भौतिक विकास होता है।
Was this answer helpful?
1

Top Questions on गद्य खंड