यह मधु है – स्वयं काल की मौना का युग-संचय,
यह गोरस – जीवन-कामधेनु का अमृत-पूत पय,
यह अंकुर – फोड़ धरा को रवि को तकता निर्भय,
यह प्रकृत, स्वयंभू, ब्रह्म, अयुतः इसको भी शक्ति को दे दो।
यह दीप अकेला, स्नेह भरा
है गर्व भरा मदमाता, पर इसको भी पंक्ति को दे दो।