आप गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर हैं। आपकी माँ कार्यालय के काम से कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर गई हैं और उनकी अनुपस्थिति में आपको घर की व्यवस्था सँभालनी पड़ रही है। अपने अनुभव और कठिनाइयों को व्यक्त करते हुए उन्हें 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
प्रिय माँ,
सादर प्रणाम, आपकी अनुपस्थिति में घर की सारी जिम्मेदारियाँ संभालने में मुझे बहुत कठिनाई हो रही है। घर के कामों के साथ-साथ छोटे भाई-बहन का ध्यान रखना, उनका काम करवाना और सभी चीजों को समय पर करना, मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। सुबह जल्दी उठकर रोटियाँ बनाना, सफाई करना और बाकी काम करना, मुझे आपके बिना अकेले करना पड़ रहा है। शुरू-शुरू में बहुत उलझन हुई, लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को इन सब कामों में ढाल लिया है। घर के बर्तन धोना और उनका ध्यान रखना काफी समय लेता है। मुझे अब समझ आ रहा है कि आप दिन-रात कितनी मेहनत करती हैं ताकि घर की व्यवस्था बनी रहे। छोटे भाई-बहन को समझाना और उनके स्कूल का काम करवाना भी मेरे लिए एक चुनौती है, क्योंकि मुझे खुद का समय निकालना बहुत कठिन हो रहा है। मैं आपकी बहुत याद कर रहा/रही हूँ और जल्द ही आपके घर लौटने का इंतजार कर रहा/रही हूँ।
आपकी कमी मुझे बहुत महसूस हो रही है, माँ। जल्दी घर लौट आइए।
आपका प्यार, गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
ई-पुस्तकालय
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
कड़ा के ठंड और सड़क का कुता ......
निम्नलिखित पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा ओज/ऑजस्विता हैं। आपके अनुरोध पर आपके विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य ने फूटबॉल शिक्षक (कोच) की व्यवस्था कर दी है। अत: उन्हें धन्यवाद पत्र लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप ओज/ऑजस्विता हैं। बच्चों में बढ़ते हुए तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।