गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :
(क) ‘उपाध्याय बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' जी के बातचीत करने में एक विलक्षण वक्रता थी।’ उदाहरण सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(ख) ‘बड़े भैया के मरने के बाद ही जैसे सब खेल खत्म हो गया।’ 'संवदिया' पाठ से उद्धृत इस कथन में किस खेल के खत्म होने की बात हो रही है ? स्पष्ट कीजिए।
(ग) औद्योगीकरण के नाम पर अपने घर और गाँव से विस्थापित लोगों की स्थिति का वर्णन 'जहाँ कोई वापसी नहीं' पाठ के संदर्भ में कीजिए।