गद्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में दीजिए :
(क) ‘हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति शुक्ल जी का रुझान बाल्यकाल से था।’ ‘प्रेमघन की छाया स्मृति’ पाठ के आधार पर पुष्टि कीजिए।
(ख) हरगोबिन का काम ही था संवाद पहुँचाना, फिर भी उसके कदम बड़ी बहुरिया के मैके की ओर क्यों नहीं बढ़ रहे थे ? 'संवदिया' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
(ग) 'जहाँ कोई वापसी नहीं' पाठ में लेखक ने धान के खेतों में काम करने वाली औरतों की तुलना किनके साथ की है ? स्पष्ट करते हुए दोनों के बीच का अंतर लिखिए।