List of top Hindi Elective Questions on प्रेमचंद — सूरदास की झोंपड़ी asked in CBSE Class XII

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) "जब तक उसे रोते न देखूँगा, यह काँटा न निकलेगा।" 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ से उद्धृत इस कथन के आलोक में 'भैरों' के चरित्र का वर्णन कीजिए। (ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ केवल एक स्थान विशेष का वर्णन नहीं है बल्कि भारतीय ग्राम्य जीवन की प्रतीकात्मक प्रस्तुति है। इस संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए लिखिए कि इस पाठ से आम पाठक को क्या प्रेरणा मिलती है? (iii) 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ में लेखक ने मालवा की किन विशेषताओं का वर्णन किया है? आधुनिक भोगवादी संस्कृति उसको किस प्रकार नष्ट करती जा रही है?
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ में लेखक ने 'सूरदास' के माध्यम से एक लाचार और बेबस व्यक्ति की जिजीविषा का अनूठा चित्र खींचा है। इस संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए। आधुनिक मनुष्य उसके व्यक्तित्व से किस प्रकार प्रेरणा ग्रहण कर सकता है? (ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लेखक के गाँव की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आधुनिक समय में ग्रामीण जीवन में क्या बदलाव आया है? (iii) "जल और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के केंद्र में हैं।" पाठ के आधार पर टिप्पणी कीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं?
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) 'सूरदास जैसा व्यक्तित्व अवसाद और निराशा में घिरे मनुष्य के लिए प्रेरणास्रोत है।' 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ के आधार पर इस कथन की पुष्टि करते हुए सूरदास के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। (ii) "जल और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के केंद्र में हैं।" पाठ के आधार पर टिप्पणी कीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं? (iii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लेखक के गाँव की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आधुनिक समय में ग्रामीण जीवन में क्या बदलाव आया है?
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) सूरदास के लिए उसकी पोटली की क्या अहमियत थी? पोटली चोरी होने की बात को छिपा जाना उसके व्यक्तित्व की किस विशेषता को दर्शाता है? उसका ऐसा करना आपकी दृष्टि में कहाँ तक उचित है? युक्तियुक्त उत्तर लिखिए। (ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लेखक के गाँव की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आधुनिक समय में ग्रामीण जीवन में क्या बदलाव आया है? (iii) "जल और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ 'अपना मालवा - खाऊ-उजाड़ू सभ्यता में' पाठ के केंद्र में हैं।" पाठ के आधार पर टिप्पणी कीजिए कि इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में क्या प्रयास किए जा सकते हैं?
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए: (i) 'सूरदास की झोंपड़ी' पाठ में रुपयों की जिस थैली को सूरदास गर्म राख में पागलों की तरह ढूँढ रहा था, उसका पता लगने पर भी वह शांत क्यों था? आपकी दृष्टि में क्या उसका शांत रहना उचित था? (ii) 'बिस्कोहर की माटी' पाठ में लेखक ने एक ओर ग्रामीण प्राकृतिक सुषमा और संपदा को दिखाया है तो दूसरी ओर वहाँ की कठिनाइयों का भी वर्णन किया है। उदाहरण सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (iii) अपनी सुख-समृद्धि एवं सम्पन्नता के लिए विख्यात मालवा की वर्तमान स्थिति का वर्णन पाठ के आधार पर कीजिए। मालवा की इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।