निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए: (i) मुद्रित माध्यमों के पाठकों के पास वे कौन-सी सुविधाएँ हैं, जो रेडियो के श्रोताओं के पास नहीं हैं? (ii) साहित्यिक लेखन और पत्रकारीय लेखन के अंतर को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि पत्रकारीय लेखन में किन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। (iii) विशेष लेखन का क्या तात्पर्य है? पत्रकारिता में विशेष लेखन से बीट का संबंध बताते हुए उसकी भाषा शैली पर प्रकाश डालिए।